भारत में मूंगफली एक तिलहन फसल है| मूंगफली उत्पादक राज्यों में गुजरात, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान का मुख्य स्थान है| मूंगफली की कई किस्में होती है जैसे- एचएनजी-10, जीजी-2, जीजी-7, प्रकाश, एम-13 आदि| मूंगफली की किस्म के हिसाब से मूंगफली पकने की अवधि का समय भी अलग- अलग होता है|
मूंगफली निर्यात की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
मूंगफली दाने के निर्यात में बढ़ोतरी के बावजूद भी किसान मूंगफली की फसल को समर्थन मूल्य से नीचे बेचने को मजबूर हैं| वर्ष 2018-19 के पहले पांच महीनों अप्रैल से अगस्त के दौरान मूंगफली दाने का निर्यात बढ़कर 2,01,193 टन का हो चुका है| जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात केवल 1,57,329 टन का ही हुआ था|
हालांकि सरकार मूंगफली तेल के थोक निर्यात को मंजूरी दे चुकी है लेकिन खाद्य तेल कंपनियों को निर्यात बाजार में मुश्किल लग रहा है| ऐसा इसलिए है क्योंकि मूंगफली तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1,550 डॉलर प्रति टन पर चल रही हैं, जबकि भारत में इस जिसके दाम करीब 1,815 डॉलर प्रति टन पर हैं|
विश्व में भारत मूंगफली का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में मूंगफली की बोल्ड या रनर, जावा या स्पैनिश और रेड नटल आदि विभिन्न किस्में पाई जाती हैं। भारत में उत्पादित की जाने वाली मूंगफली की प्रमुख किस्में कादिरी-2, कादिरी-3, बी.जी-1, बी.जी-2, कुबेर, गाग-1, गाग-10, पी.जी-1, टी-28, टी-64, चन्द्रा, चित्रा, कोशल, प्रकाश, अम्बर आदि है |
ये अत्यंत स्वादिष्ट, मीठे, कुरकुरे और अधिक से अधिक लंबी शेल्फ लाइफ की प्रकृति के होते हैं। शेल में सूखी, स्वच्छ और बेदाग मूंगफली के लिए कुछ उत्पादक क्षेत्रों में मृदा स्थितियां अनुकूल हैं |
भारत में मूंगफली प्रमुख तेल बीज फसल है और यह देश में वनस्पति तेल की कमी को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। भारत में मार्च और अक्टूबर में दो फसल चक्र होने के कारण मूंगफली पूरे वर्ष उपलब्ध होती है। भारत में मूंगफली महत्वपूर्ण प्रोटीन फसल है जो अधिकतर वर्षा सिंचित क्षेत्रों के अंतर्गत उगाई जाती है |
भारतीय मूंगफली के विक्रेताओं और संसाधकों के बीच इसकी गुणवत्ता की जागरुकता और दिलचस्पी तेज़ी से बढ़ रही है। इसकी बहुभागी छंटाई और ग्रेडिंग तेजी से एक कसौटी होती जा रहे है। भारतीय मूंगफली उत्पादकों में उच्चतम मानकों के अनुरूप खाद्य मूंगफली का उत्पादन और आपूर्ति करने की क्षमता है |
भारत तथ्य और आंकड़े :
देश ने वर्ष 2018-19 के दौरान 3,298.31 करोड़ रुपए / 473.80 मिलियन अमरीकी डॉलर की कीमत की 4,89,187.13 मीट्रिक टन मूंगफली का विश्व को निर्यात किया है।
प्रमुख निर्यात लक्ष्य (2018-19) : इंडोनेशिया, वियतनाम समाजवादी गणराज्य, मलेशिया, फिलीपींस और थाइलैंड।
आज ही अकादमी से जुड़ें और एक्सपोर्ट इम्पोर्ट क्षेत्र में भविष्य बनाएं